• November 3, 2026

कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख – 4 पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख – 4 पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

​
​जिला बेमेतरा अंतर्गत प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 4 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है:
​श्री बोधीराम निषाद – तहसील बेमेतरा
​श्री लोकेश रात्रे – तहसील बेरला
​श्री तारनदास पाटले – तहसील थान खम्हरिया
​श्री दिलेश्वर साहू – तहसील नांदघाट
​कार्रवाई का कारण: लगातार प्राप्त शिकायतों, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं अनुपस्थिति में आम नागरिकों के अति आवश्यक राजस्व कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
​निलंबन अवधि के दौरान संबंधितों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा इनका मुख्यालय संबंधित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी /तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…