• November 3, 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता, दमनात्मक निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई और लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति के विरोध में 13 अक्टूबर से दुर्ग जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, जिला दुर्ग के साथियों से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पटवारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना तथा उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि पटवारी राजस्व व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों, भूमि अभिलेखों के संधारण, नामांतरण, सीमांकन और शासन की विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा उनकी समस्याओं की अनदेखी करना और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता का विरोध और इस ऐप के माध्यम से कार्यों के बहिष्कार के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान शामिल है। पटवारियों का कहना है कि फील्ड में काम की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना डिजिटल माध्यम से कार्य की अनिवार्यता थोपना उचित नहीं है। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार आवश्यक हैं, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों को भी समझना होगा।

इसके साथ ही पटवारी संघ का स्पष्ट कहना है कि अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनकी समस्याओं पर बातचीत होनी चाहिए।संघ का कहना है कि उनके कार्यभार, जिम्मेदारियों और सेवाओं के अनुरूप वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक न्याय मिल सके और लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग का समाधान हो।

अरुण वोरा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनना और उनका निराकरण करना सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार को हठधर्मिता छोड़कर पटवारी संघ के प्रतिनिधियों से तत्काल संवाद करना चाहिए।


Related News

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास कार्यालय में किया जनदर्शन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास कार्यालय में किया जनदर्शन, ग्रामीणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज अपने…