• November 4, 2026

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रदेश की पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से दुर्ग ग्रामीण सहित प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं। महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उनके जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव ही इस योजना की सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना केंद्र एवं राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निरंतरता है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना के पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से इसका लाभ मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही परिवारों में आएगी समृद्धि और हर आंगन में खुशियों की रोशनी फैलेगी।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

—


Related News

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…
नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख, अंत्येष्टि में शामिल हुए बघेल-वोरा

नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख, अंत्येष्टि में शामिल हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पना देशमुख के आकस्मिक निधन…