• November 5, 2026

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,बाजार अधिकारी अभिदय मिश्रा के अलावा सिटी कोतवाली थाना की टीम द्वारा इंदिरा मार्केट सहित स्टेशन रोड,फरिश्ता कम्प्लेक्स,इदिरा गांधी प्रतिमा आसपास में अतिक्रमण के विरुद्ध निरीक्षण कर समझाइस दी गई।

इसी क्रम में निगम की टीम ने इंदिरा मार्केट, मोती कम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड,फूल चौक,मान होटल,प्रेस कम्प्लेक्स एवं आसपास के व्यस्त बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क एवं फुटपाथ पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करें तथा सड़क एवं आवागमन के रास्तों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति को चिन्हित करने के लिए मार्किंग की गई है, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समझाइश के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के सड़क पर रखे सामानों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में अधिक देर तक वाहन खड़े करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।निगम प्रशासन ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, दुकानों के सामने सड़क पर सामान न रखें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें, ताकि दीपावली के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Related News

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…
इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – विधायक ललित चंद्राकर 

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली…