- November 8, 2026
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महालक्ष्मी माता के साथ माता सरस्वती, गजानन, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, माता काली की प्रतिमा स्थापित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज
कोदवा के समीप ग्राम मोहभट्ठा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महालक्ष्मी माता के साथ माता सरस्वती, गजानन भगवान, मां दुर्गा ,लक्ष्मी नारायण ,माता काली की मनोरम भव्य मूर्ति स्थापित हुई,जिनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग गांव पहुंचते हैं, जिसकी लोकप्रियता लगातार दिनों दिन बढ़ती जा रही है, दिपावली के पावन पर्व पर छोटी दीवाली और बड़ी दिवाली के पूर्व धनतेरस में धन्वंतरि के साथ हिंदू परंपरा में व्यापार की उन्नति और नगर वासियों की सुख समृद्धि के लिए भारतवर्ष ही नहीं अपितु विदेश में भी हिंदू धर्म को मानने वाले दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं, विशेष रूप से बेमेतरा जिला के मोहभट्ठा में यह आयोजन गांव वालों के सहयोग से किया जाता है, इस अवसर पर त्यौहार में चारों ओर सुंदर झालरों से गांव को लक्ष्मी पंडाल के साथ सजाया गया है, जिसमें गांव के लोगों ने सभी की मनोकामना को पूरी करने के लिए प्रार्थना की।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




