• November 8, 2026

जुआ एक्ट के 20 प्रकरण दर्ज कर 109 जुआरियों से 91,510 रूपये जब्त

जुआ एक्ट के 20 प्रकरण दर्ज कर 109 जुआरियों से 91,510 रूपये जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 06 नवंबर 2026 को थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर विभिन्न ग्रामों में रेड कार्यवाही कर 109 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 91,510/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

*06 नवंबर 2026 को* थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पेन्ड्रावन स्कुल के पास, ग्राम बोरसी दुर्गा मंच गौठान पास लाईट के नीचे, ग्राम कोहडिया दुर्गा चौक के पास, ग्राम बारगांव घुघवा तालाब पार, ग्राम देवादा देवता चौक के पास, जुन्ना तालाब मोतेसरा, कंदई मेन रोड किनारे, ग्राम मोतेसरा, बजरंग चौक दैहान के पास ग्राम खम्हरिया, गौठान के पास स्ट्रीट लाई के नीचे ग्राम केशतरा, ग्राम पंचायत के पास ग्राम छिरहा, ग्राम टेमरी आम जगह, ग्राम सोमईकला भैसासुर खार, ग्राम खाती तालाब के पास, मनीराम दिवाकर के खेत केपास ग्राम कठौतिया, बिहिघाअ कच्ची मार्ग ग्राम छिरहा, अडबंधा रास्ता ग्राम खेडा, मेन चौक ग्राम भोपसरा, गोकुल साहू के घर के पीछे आम गली ग्राम झाल, ग्राम हाथाडाडु के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा के पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडियान पकड़े गए।

*जिसमें कुल 20 प्रकरण दर्ज कर* 109 जुआडियानों 01. रवेन्द्र कौशल उम्र 30 वर्ष, निवासी पेंड्रावन, 02. सोम पटेल उम्र 30 वर्ष, 03. किशोर निषाद उम्र 22 वर्ष, 04. गैंदलाल साहू उम्र 31 वर्ष, 05. फलेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष, सभी निवासी बोरसी चौकी कंडरका, 06. जय शंकर पाल उम्र 45 वर्ष, निवासी कोहडिया, 07. विरेन्द्र साहू उम्र 41 वर्ष, सभी निवासी गुधेली, 08. नारद निषाद उम्र 51 वर्ष, 09. सोनू साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी मटिया सहित अन्य 100 जुआडियान, कुल 109 के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। जुआड़ी के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 91,510/- रूपये (91 हजार 510 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में* साइबर सेल, थाना/चौकी प्रभारी सहित थाना बेमेतरा, नवागढ, नांदघाट, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, दाढी, साजा, परपोडी एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…