• November 8, 2026

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं संस्कृत के गीतों के साथ अपना जन्म दिवस मनाकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

एक ओर जहां लोग ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाकर अंग्रेजी परिवेश में अपना जन्मदिन मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर इन सब से परे आध्यात्मिक विधि से श्री ललित चंद्राकर जी का जन्म दिवस मनाया गया। पांच वैदिक विद्वान आचार्यों ने पुष्प अभिषेक व तिलक लगाकर विधायक जी का जन्म दिवस मनाया।

केक काटने के समय ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ ना बोलकर *”शुभ जन्मदिनं तुभ्यम्”* संस्कृत के गीतों से केक काटा गया। पूरा माहौल वैदिक मंत्रों और संस्कृत श्लोकों से गुंजायमान हो उठा।

संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर आचार्य श्री नीलेश शर्मा जी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने मिलकर इस ऐतिहासिक जन्मदिन को संपन्न कराया।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला कार्यक्रम है, जहां किसी राजनेता ने वैदिक विधि एवं मंत्रों के द्वारा केक काटा हो। इस अनूठी पहल ने भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और सनातन परंपरा को नई पहचान दी है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने कहा कि विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने यह सिद्ध कर दिया कि विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों को सहेजना ही सच्ची जनसेवा है।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…
त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पुलिस जवानों की लगाई गई ड्यूटी

त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पुलिस जवानों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात…