- November 8, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी का जन्मदिन आज पूरे सिविल लाइन दुर्ग निवास कार्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विधायक निवास में बधाई देने के लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
सर्वप्रथम विधायक निवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। महाराज श्री निलेश तिवारी जी ने वैदिक मंत्रों से विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई, जिसके पश्चात विधायक जी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस दौरान शर्मा संगीत ने भजनों एवं मधुर संगीत से समां बांध दिया।
*शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई*
जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी ने विशेष रूप से फोन कर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के मार्ग में निरंतर सफलता की कामना की।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी, दुर्ग सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी, कैबिनेट मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा जी, श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, श्री केदार कश्यप जी, श्री ओ.पी. चौधरी जी, श्री रामविचार नेताम जी, श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, श्री गजेंद्र यादव जी सहित छत्तीसगढ़ के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने फोन के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
वहीं विधायक श्री अजय चंद्राकर जी, विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ईश्वर साहू भावना बोहरा दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक पप्पू चंद्राकर जी ने भी प्रत्यक्ष एवं फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।
*क्षेत्र में उत्सव का माहौल*
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ साहू जी, श्री अनुपम साहू जी, श्री राजू राकेश जंघेल जी, श्री लिकेश्वर देशमुख जी, श्री हेमंत सिन्हा जी, श्रीमती शीतला ठाकुर जी, महामंत्रीगण, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी सहित क्षेत्र के सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी ने जो प्रेम दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। दुर्ग ग्रामीण की सेवा और विकास के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा।




