- November 9, 2026
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज
पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है सुआ नृत्य करने वालों का आना जाना लगा रहा। आसपास के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन और गांव के लोगों ने रविंद्र चौबे से मिलकर उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी, रविंद्र चौबे के निजी गांव स्थान पर मिठाई खिलाकर सभी आए हुए लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाइयां दी गई, पूरे क्षेत्र से और प्रदेश से आए हुए कांग्रेस पार्टी के लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




