• November 12, 2026

मेरा वोट, मेरा अधिकार’ की गूंज के साथ आयोजित हुई लोकतंत्र बचाओ चौपाल में वोरा और मेनन पहुँचे

मेरा वोट, मेरा अधिकार’ की गूंज के साथ आयोजित हुई लोकतंत्र बचाओ चौपाल में वोरा और मेनन पहुँचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ, देश बचाओ जन अभियान के अंतर्गत रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र स्थित कचना, सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 31 में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रायपुर शहर सह-प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का नेतृत्व रायपुर शहर अध्यक्ष शंकर मेनन, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिलिंद एवं शहर उपाध्यक्ष राकेश घोतरे ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पंकज शर्मा, गवेश साहू, सौरभ तिवारी, वार्ड अध्यक्ष हीरालाल यादव एवं मंडल अध्यक्ष मल्हार घोतरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुण वोरा एवं कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम, मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की गई।

अरुण वोरा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसकी रक्षा के लिए हर नागरिक की जागरूक भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क को आगे बढ़ाने और मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


Related News

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का शुरुवात

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार…
पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के पोटियाकला…
दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले – बढ़ती कीमतों के बीच पिसता मध्यमवर्ग

दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब सुबह की…