- November 12, 2026
लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी* के मार्गदर्शन में, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के मंडलों में मंडल स्तरीय *’जन चौपाल – संवाद कार्यक्रम’* का सफल आयोजन किया गया।
जन चौपाल नयापारा मंडल कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 56 उरला पूर्व एवं वार्ड क्रमांक 57 उरला पश्चिम में एवं गोपाल मंदिर मंडल कमेटी मां शीतला मंदिर प्रांगण से गोवर्धन चौक में *’लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ’* के नारों के साथ जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया।
*जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति श्री राजेश यादव जी* ने वोट चोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के अधिकारों के हनन के मुद्दे उठाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
– *प्रदेश कांग्रेस के सदस्य श्री संजय धनकर जी* ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
– मतदाता सूची में नाम कटने-जुड़ने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर जनता की समस्याएं सुनी गईं। मताधिकार और संविधान की रक्षा करना हर कांग्रेसजन का कर्तव्य है।
– जन चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी *पोषण साहू जी*, ब्लॉक अध्यक्ष *आनंद कपूर ताम्रकार जी*, मंडल अध्यक्ष *नंदकिशोर शर्मा*, *देव सिंहा, सुनीत घोष, शिशिरकांत कसार, सुश्री जमुना साहू, बृजलाल पटेल जी* ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सभापति *श्री राजेश यादव जी*, प्रभारी महामंत्री *श्री रायसिंह ढिकोला जी*, ब्लॉक अध्यक्ष *आनंद कपूर ताम्रकार*, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी *श्री पोषण साहू जी*, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य *संजय धनकर जी*, मंडल अध्यक्ष *नंदकिशोर शर्मा जी*, पूर्व पार्षद *सुश्री जमुना साहू जी*, *विजेंद्र भारद्वाज, सुनीत घोष*, कार्यक्रम के प्रभारी *बृजलाल पटेल जी*, मंडल प्रभारी *धनंजय साहू, अविनाश यादव जी*, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष *शिशिरकांत कसार जी*, *देव सिंहा जी, मनीष सोनवानी, हिमांशु सिंहा, सुरेश जांघेल, जयप्रकाश साहू, संतोष सोनी, उत्तम ताम्रकार, गौरव सेन, रघुवीर साहू, गुलाब देवांगन, छबिलाल साहू, हिमांशु शर्मा* सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और नागरिक उपस्थित रहे। जन चौपाल कार्यक्रम का संचालन *भाई अनीस रजा* के द्वारा किया गया।




