• November 13, 2026

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज डूंडा एवं देवरबीजा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही केंद्रों में व्यवस्थित तौल, धान की गुणवत्ता जांच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो।

उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होगा। किसानों की सुविधा एवं खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से 10 नवंबर से ही टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य पारदर्शी, सुचारू एवं किसान हितैषी तरीके से संपन्न कराया जाए।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन, विधायक दीपेश साहू हुए शामिल

मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन, विधायक दीपेश साहू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन और जगराता किया गया,…