- November 14, 2026
घर घुसकर अश्लील गाली, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट, मोटर सायकल, दरवाजा एवं अन्य सामाग्री को तोड़फोड़ करने के मामले में 13 आरोपी एवं 05 विधि से संघर्षरत बालक शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
प्रार्थी नागेश साहू उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड 15 नयापारा बेमेतरा ने दिनांक 10.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 09.11.2026 को रात्रि में खाना खाकर अपने घर में सो गया था कि दिनांक 10.11.2026 के रात्रि करीबन 01 बजे हमारे मोहल्ले का दिनेश भटट, ध्वनि भटट, ध्वज भटट एवं अन्य एक राय होकर मेरे घर के पास आकर चिल्ला चिल्लाकर बोलने लगा मोनू यदु ने हमारे खिलाफ थाना बेमेतरा में रिपोर्ट कराया है तुम मोहल्ले वाले लोग उसके साथ थाना गये थे तुम सभी मोहल्ले वाले घर से बाहर निकलो कहाँ पिछे हो आज तुम लोगो को जान से खत्म कर देगें कहकर अश्लील गालियां देते हुए मेरे घर के दरवाजा को राड से मारकर तोड़फोड़ कर मेरे घर के बाहर खड़ी मेरे मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सी जी 25 क्यु 8864 को भी तोड़फोड़ किये है तथा हमारे मोहल्ले के मोनू यदू के घर के दरवाजा को तोड़फोड़ किये है तोड़फोड़ करने से मेरा मोटर सायकल एवं घर के दरवाजा क्षतीग्रस्त हो गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा- 296,351(3),324(4),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*घटना की जानकारी* वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* आरोपी मुखेन्द्र साहू, गौरव साहू, मोनिश साहू, अभिषेक साहू, देवेन्द्र ऊर्फ देव निषाद, लक्की ऊर्फ प्रिंस यादव, साहिल रिजवी, मुकेश गुप्ता एवं ध्वज शर्मा, ध्वनि शर्मा, माधव शर्मा, नरसिंग यादव, राकेश ऊर्फ राहुल यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगणों द्वारा अपने अन्य और साथियों के साथ योजना बनाकर प्रार्थी एवं पीडित को मारपीट करने की नियत से तलवार, लाठी, डंडा, राड लेकर उनके घर के पास जाकर अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी एवं अन्य पीडित के घरो के दरवाजा एवं मोटर सायकल को मारकर क्षतिग्रस्त करना एवं घर अंदर घुसकर धमकी देना। प्रकरण में धारा 331(6),95,191(3) BNS, 25,27 आर्म्स एक्ट जोडी गई हैं।
*आरोपियों के कब्जे से* घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार वस्तु, स्टील का पाईप, बांस का डंडा अन्य साक्ष्य जप्त किया गया।
*प्रकरण में विवेचना के दौरान* आरोपी 01. मुखेन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड 16 नयापारा बेमेतरा, 02. गौरव साहू पिता दीनबंधू साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गंजपारा बेमेतरा, 03. मोनिश साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन मही दही पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, 04. अभिषेक साहू पिता मीनाराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन मही दही पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, 05. देवेन्द्र उर्फ देव निषाद पिता प्रमोद उम्र 21 वर्ष साकिन तेन्दुवा नवापारा पुलिस चौकी देरवबीज थाना व जिला बेमेतरा, 06. लक्की उर्फ प्रिंस यादव पिता गणेश उम्र 21 वर्ष साकिन नयापारा बेमेतरा,07. साहिल रिजवी पिता असलम उम्र 20 वर्ष साकिन बाजारपारा बेमेतरा, 08. मुकेश गुप्ता पिता लक्ष्मण गुप्ता उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड 21 बाजारपारा नज्जा डबरी बेमेतरा, 09. ध्वज शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 नयापारा बेमेतरा, 10. ध्वनि शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 नयापारा बेमेतरा, 11. माधव शर्मा पिता ललित शर्मा उम्र 26 वर्ष, निवासी राजा मोहगांव थाना साजा, हाल वाड्र नं. 16 नयापारा सिंघौरी बेमेतरा, 12. नरसिंग यादव पिता पुरूषोत्तम यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 नयापारा बेमेतरा, 13. राकेश ऊर्फ राहुल यादव पिता दिलीप यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 21 बाजार पारा थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 12 व 13 .11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा 05 विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है प्रकरण में विवेचना जारी हैं।
*इस संपूर्ण कार्यवाही में* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, रघुराज यदु, अश्रफ खान, चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक पुरूषोत्तम कुभकार, सौरभ सिंह, शिव कुमार सेन, बिरेन्द्र साहू, सुशील यादव सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




