- November 14, 2026
साजा के दो स्थानों पर पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 04 नवंबर 2026 को थाना साजा पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर आजाद चौक के पास ग्राम लालपुर एवं डबरी तालाब के पास ग्राम भरतपुर में रेड कार्यवाही कर 12 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 8,130/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
*04 नवंबर 2026 को* थाना साजा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि आजाद चौक के पास ग्राम लालपुर एवं डबरी तालाब के पास ग्राम भरतपुर आम जगह पर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सुचना पर थाना साजा पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 12 जुआड़ी पकड़े गए।
*जिसमें थाना साजा में* 02 प्रकरण दर्ज कर 12 जुआडियानो 01. भूपेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव उम्र 41 वर्ष, 02. लक्ष्मीनारायण वर्मा पिता रोहित वर्मा उम्र 25 वर्ष, 03. प्रीतकुमार साहू पिता खेदूराम साहू उम्र 34 वर्ष, 04. श्रवण साहू पिता दुखुराम साहू उम्र 39 वर्ष, 05. खुलेश्वर यादव पिता बलराम यादव उम्र 26 वर्ष, 06. सुनील पटेल पिता चित्रेन पटेल उम्र 34 वर्ष सभी साकिनान लालपुर थाना साजा जिला बेमेतरा एवं 07. कमल किशोर पिता गणेश यादव उम्र 25 वर्ष, 08. हसन खान पिता सरीफ खान उम्र 26 वर्ष, 09. भीम ऊर्फ मनीष साहू पिता पुरन साहू उम्र 21 वर्ष, 10. गजानंद यादव पिता महेश यादव उम्र 24 वर्ष, 11. शेखर यादव पिता महेश यादव उम्र 26 वर्ष, 12. अशोक ठाकुर पिता मंगलू ठाकुर उम्र 24 वर्ष सभी निवासी साजा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 8,130/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, मोतीलाल जायसवाल, रामानुज जायसवाल, अर्जुन धुर्वे, राजू यादव, बिरेंद्र चंद्रवंशी सहित थाना साजा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




