• November 14, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त की शोक संवेदना

कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता का निधन, राहुल गांधी ने व्यक्त की शोक संवेदना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पिता श्री सीताराम बाकलीवाल का 7 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर है।

स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल एक प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी थे। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। उनके निधन से परिवारजनों के साथ-साथ उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी गहरा दुःख है।

श्री सीताराम बाकलीवाल के निधन की सूचना मिलने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से धीरज बाकलीवाल से चर्चा कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,पूर्व सांसद सरोज पांडेय, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद विजय बघेल,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , पूर्व विधायक अरुण वोरा,विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार , राजेंद्र साहू , अलका बाघमार सहित दुर्ग जिले के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं , पत्रकारो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी श्री सीताराम बाकलीवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुर्ग शहर कांग्रेस परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम 19 नवंबर को

स्वर्गीय श्री सीताराम बाकलीवाल की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को ऋषभ देव परिसर, चंडी मंदिर, दुर्ग में रखा गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित सभी शुभचिंतकों से उपस्थित होकर स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है।


Related News

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी – विधायक ललित चंद्राकर

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को नहीं होगी कोई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को…
कम उत्पादन होने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ ₹13,839 का निर्णय किसान हित में महत्वपूर्ण पहल – मंत्री गजेन्द्र यादव

कम उत्पादन होने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ…
सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियों का विधायक ललित चंद्राकर जी ने लिया जायजा

सूर्योपासना के महापर्व छठ की तैयारियों का विधायक ललित चंद्राकर जी ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  सूर्योपासना का महापर्व छठ की तैयारियों के दृष्टिगत आज दुर्ग ग्रामीण…