• November 15, 2026

सुमित शर्मा बने आम आदमी पार्टी के नए दुर्ग जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न और उत्साह की लहर

सुमित शर्मा बने आम आदमी पार्टी के नए दुर्ग जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न और उत्साह की लहर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। आगामी चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता सुमित शर्मा को दुर्ग जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक घोषणा पत्र (संदर्भ संख्या: AAP-CG/225/11-25/26, दिनांक 14/11/2026) के तहत उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नई भूमिका से पहले सुमित शर्मा पार्टी में प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और मजबूत नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें दुर्ग जिले की कमान दी है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सुमित शर्मा के संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से दुर्ग जिले में पार्टी का तेजी से विस्तार होगा, जिससे आगामी चुनावों में संगठन को बड़ी सफलता मिलेगी।

सुमित शर्मा की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही पूरे जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस निर्णय के लिए प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रदेश सह-प्रभारी समर कुमार एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


Related News

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का…
छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे अरुण वोरा, दीपक नगर, कातुलबोड़ और सिंधिया नगर में लिया आशीर्वाद

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे अरुण वोरा, दीपक नगर, कातुलबोड़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर…
123 उपार्जन केन्द्रों में होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, पहले दिन 92 उपार्जन केन्द्रों में होगी 1938 क्विंटल धान की खरीदी

123 उपार्जन केन्द्रों में होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, पहले दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्रदेश सहित जिले…