• November 16, 2026

सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर दी विदाई

सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर दी विदाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग के मोतीलाल सभागार कक्ष में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निगम आयुक्त लीना कोसम, सभापति श्याम शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी मनीष साहू एवं पार्षदों ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।इस अवसर पर आयुक्त लीना कोसम ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण 30 से 40 वर्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय सेवा को देना अपने आप में गर्व और उपलब्धि की बात है। शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं एवं जनअपेक्षाओं के बीच अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति को जीवन का विराम नहीं, बल्कि एक नई और ऊर्जावान पारी की शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। अब सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, अपनी रुचियों को पूरा करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, वह समाज के लिए बेहद उपयोगी है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे अपने आसपास के नागरिकों एवं युवाओं को उचित मार्गदर्शन देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के बाद इस तरह सम्मान मिलना उनके वर्षों के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान है।

ये 16 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

सेवानिवृत्त होने वालों में थान सिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक; मनोहर गोस्वामी एवं शैलेंद्र दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक; सुरेश भारती, स्वच्छता निरीक्षक; विष्णु यादव, सरस्वती बंछोर, बेनीराम जांगड़े, दिलीप शर्मा, साधना नायक, यशवंत साहू एवं कमलाबाई कुंभकार, भृत्य; एसबु, राजकुमारी, मोहन राव, राकेश कुमार एवं उमा बाई, सफाई कामगार शामिल रहे।कार्यक्रम में पार्षद गुलाब वर्मा, खलीक रिजवी, सविता साहू, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिकांत यादव सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर…
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने…