- November 17, 2026
रमपुरा के सचिव और सरपंच की मनमानी से परेशान हैं ग्रामीण, पंचों ने की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम पंचायत के सभी पंच ने शिकायत की,सचिव और सरपंच की मनमानी से परेशान होकर सभी पंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा, साजा विधायक, जिला कलेक्टर, SDM, को शिकायत पत्र लिखा, उन्होंने मांग की, ग्राम पंचायत रमपुरा के पंचायत सचिव लीलू पटेल को स्थानांतरित किया जाए, कारण में उन्होंने लिखा कि विगत 12 वर्षों से लीलू पटेल कार्यरत है और मनमानी करते हुए बैठक में किसी प्रकार का आय व्यय की जानकारी नहीं देते हैं ,ग्राम पंचायत सरपंच से मिलकर लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जिसकी जांच कराई जाए और उचित कार्रवाई के साथ उक्त सचिव को ग्राम पंचायत रमपुरा से हटाया जाए और अन्य सचिव की नियुक्ति की जाए, रमपुरा के पंच और कुछ लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने 15 वित्त आयोग, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शौचालय, सड़क , स्वच्छ भारत मिशन,पर क्या जानकारी दी देखिए पूरी खबर,
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




