- November 17, 2026
वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कसारीडीह मंडल का वार्ड क्रमांक 44 स्थित सतनाम भवन के पास दुर्गा मंच में “वोट चोर–गद्दी छोड़” अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर लोकतंत्र, मतदाता अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में कसारीडीह मंडल प्रभारी अजय मिश्रा, कसारीडीह मंडल अध्यक्ष नंदा रावत, एवं वार्ड अध्यक्ष बंटी नवरंग सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। मतदान की निष्पक्षता और मतदाता सूची की पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। यदि मतदाता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ होता है, तो यह लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का आंदोलन है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को मतदाता सूची, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। इस दौरान राजेन्द्र साहू, अलताफ अहमद, अजय शर्मा, प्रकाश जोशी, सुशील भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी, भूपेन्द्र वर्मा, हेमा साहू, सीमा साहू, डॉ. अर्चना श्रेया, राजेश्वरी यादव, वीणा देशमुख, बसंती साहू, तेजेसविता साहू, दामिनी देवांगन, गुनगुन राउत, केडी देवांगन, ललित उके, देवेन्द्र मारकर्डे, भूपेन्द्र सेन, विकास सापेकर, सुधीर चंदेल, शरीफ खान, वाजीद खान, शहशां आलम, सैय्यद आरीफ, सुनीत घोष, शरद वर्मा, गुड्डू मरकार, सुजीत बघेल आदि उपस्थित थे।




