• November 19, 2026

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ, चिचोली, मारो एवं झिलगा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली तथा किसान भाइयों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की किसान हितैषी सोच एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3,100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13,839 रूपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष विशेष व्यवस्था के तहत 21 क्विंटल से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता का लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री बघेल ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान, उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत मारो में 2.32 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पंचायत मारो में 2.32 करोड़ के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पंचायत मारो में विकास की गति बढ़ाने के लिए नागरिक सुविधाओं के विस्तार…
संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान : बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ सर्वे, मोतियाबिंद और चश्मे की जांच

संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान : बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ सर्वे,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बेमेतरा विकासखंड में संपूर्ण नेत्र…
पटवारियों की मांगों पर सरकार मौन, 34 साल सेवा के बाद भी प्रमोशन नहीं—अरुण वोरा

पटवारियों की मांगों पर सरकार मौन, 34 साल सेवा के बाद भी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़…