- November 19, 2026
संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान : बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ सर्वे, मोतियाबिंद और चश्मे की जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बेमेतरा विकासखंड में संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
अभियान की तैयारियों को लेकर सीएचसी खंडसरा में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला अंधत्व नोडल अधिकारी डॉ. अंशु अग्रवाल उपस्थित थे।
इस अभियान के तहत आज दिनांक 18/11/2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलई एवं आश्रित ग्राम चारभाटा में मितानिनों द्वारा गांव में घर-घर जाकर सभी व्यक्तियों का सर्वे किया गया। सर्वे में चिन्हांकित मरीजों की मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जांच, चश्मा जांच एवं उपचार किया गया और आंख से संबंधित सभी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान धान कटाई के समय धान की बाली आंख में लगने से बचाव के उपायों के बारे में ग्रामीणों को नेत्र सहायक अधिकारी श्री मुकेश कुमार टंडन द्वारा विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सीएचओ श्रुति दुबे एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक दिनेश खरे एवं मितानिनों ने सहयोग प्रदान किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी आंखों की नियमित जांच अवश्य कराएं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




