• November 20, 2026

पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण आज केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सामाजिक भवन केवल आयोजनों के लिए एक स्थान नहीं, बल्कि समाज के लोगों के एक साथ जुड़ने, विचारों के आदान-प्रदान और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का केंद्र होते हैं। इस भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचनाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और हर वार्ड में बेहतर सुविधाएं विकसित हों।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रहेगा। जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।


Related News

रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 6 वार्डों में हुई वार्ड शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक

रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 6 वार्डों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आगामी नगर निगम चुनावों के…
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, दुर्ग आधुनिक न्यू सर्किट हाउस, करीब एक एकड़ जमीन पर होगा बहुमंजिला भवन का निर्माण, 200 लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल सहित आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, दुर्ग आधुनिक न्यू सर्किट हाउस, करीब एक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सुशासन की सरकार में दुर्ग शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा…
अन्नदाता के हित में छत्तीसगढ़ सरकार के बड़े कदम, धान-गन्ना सहित दलहन, तिलहन और मिलेट्स उत्पादक किसानों को मिल रहा लाभ – संदीप शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष

अन्नदाता के हित में छत्तीसगढ़ सरकार के बड़े कदम, धान-गन्ना सहित दलहन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा…