• November 20, 2026

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल नुकसान के 72 घंटों में सूचना देने की अपील

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल नुकसान के 72 घंटों में सूचना देने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। चक्रवाती तूफान अकवान के मद्देनजर जिले के कृषकों से अपील की गई है कि वर्तमान में अति गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान से फसल क्षति की जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अनिवार्य रूप से समय पर दें।

कृषक को 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14447 (कृषि रक्षक पोर्टल) पर सूचना देना अनिवार्य होगा, जिससे बीमा कंपनी द्वारा 10 दिवस के भीतर सर्वे कर सर्वेयर जानकारी प्रस्तुत करेंगे। यह प्रक्रिया फसल कटाई कर खेत खलिहान में पड़े धान की फसल (करपा) के लिए कटाई उपरांत 14 दिवस के लिए लागू होगा।

वर्तमान में खड़ी फसल पर जल प्लावन की स्थिति निर्मित होने पर योजनांतर्गत फसल कटाई प्रयोग में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बीमा दावा भुगतान की गणना की जाएगी।

*सूचना देते समय ये दस्तावेज अपने पास रखें -किसान का नाम एवं मोबाइल नंबर,ग्राम, तहसील एवं जिला का नाम, खसरा नंबर एवं बीमित फसल का नाम,बीमा पॉलिसी नंबर,नुकसान का विवरण एवं दिनांक रखना होगा।

अकवान तूफान के कारण जिले में असामयिक वर्षा हुई है। कृषकों से अपील है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, यदि फसल का भारी नुकसान हुआ है, तो तुरंत सूचना राजस्व विभाग के पटवारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को देवें एवं अपनी कटी हुई या खड़ी फसल की फोटो-वीडियो बना लें, खलिहान की फसल को पॉलिथीन से ढक कर सुरक्षित स्थान पर रखें। नुकसान के 72 घंटे के भीतर सूचना नहीं देने पर बीमा क्लेम के लिए कृषक पात्र नहीं होंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,

 


Related News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई, 8,200 रूपये का समन शुल्क वसूला

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का…
रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 6 वार्डों में हुई वार्ड शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक

रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 6 वार्डों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आगामी नगर निगम चुनावों के…