• November 20, 2026

टीसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे स्कूलों के चक्कर, ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर प्राचार्य प्रशिक्षित

टीसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे स्कूलों के चक्कर, ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर प्राचार्य प्रशिक्षित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

धमतरी। जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीटीएम) श्री निलेश कुमार जांगड़े ने प्राचार्यों को ऑनलाइन व्यवस्था की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सेवा सेतु पोर्टल पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने, प्रमाण पत्र जारी करने, आवश्यक अनुमोदन तथा पोर्टल के संचालन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
प्रशिक्षण में प्राचार्यों को बताया गया कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही विद्यालयों में दस्तावेजी कार्यों का बेहतर प्रबंधन और शासकीय सेवाओं में डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।
प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन प्रक्रिया के संचालन में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया, ताकि व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालयों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की इस पहल से जिले के विद्यालयों में डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है। स्थानांतरण प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक शैक्षणिक सेवा ऑनलाइन उपलब्ध होने से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को समय और श्रम की बचत के साथ बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 626574 1003,


Related News

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर, कृषि महाविद्यालय कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर, कृषि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ग्रामीण युवाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा…
धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला…
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न

मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। इंसान दुनिया से विदा हो जाता है, लेकिन उसके नेक कार्य दूसरों…