• November 20, 2026

नगर पंचायत मारो निर्वाचन के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त

नगर पंचायत मारो निर्वाचन के लिए आरओ-एआरओ नियुक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत मारो के आम निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन आगामी माह में कराया जाना संभावित है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बेमेतरा ने नगर पंचायत मारो के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

नगर पंचायत मारो में कुल 15 वार्ड हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजय कुमार उरांव, एसडीएम नवागढ़ को बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में वार्ड 01 से 07 के लिए तहसीलदार नांदघाट श्री राधाकिशन धृतलहरे एवं वार्ड 08 से 15 के लिए सीएमओ नगर पंचायत मारो श्री मनीष ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

टीसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे स्कूलों के चक्कर, ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर प्राचार्य प्रशिक्षित

टीसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे स्कूलों के चक्कर, ऑनलाइन प्रक्रिया को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा…
ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर, कृषि महाविद्यालय कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर, कृषि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ग्रामीण युवाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा…
धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला…