- November 21, 2026
थान खम्हरिया तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनोरा गांव में दौरा कर बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा । विगत दिनों बेमेतरा ज़िले सहित समूचे प्रदेशभर में अचानक हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को पहुँचे नुकसान का जमीनी जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में विगत दिनों बारिश से तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठेलका और भनौरा में प्रशासनिक एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दौरा कर फसल क्षति का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिसमे इस संयुक्त निरीक्षण दल में तहसीलदार आशुतोष गुप्ता , साजा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भानु देवागन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में पहुँचकर बारिश से नुकसान हुई फसलों की स्थिति का मुआयना किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर हुए नुकसान की पूरी जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि काँपा समिति के अध्यक्ष तोषु वर्मा और बड़ी संख्या में प्रभावित कृषकगण भी मौके पर उपस्थित रहे।
साथ ही इस निरीक्षण दौरे के दौरान अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन इस समय उनके साथ पूरी गंभीरता से खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूरा कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत राशि प्रदान की जा सके।
: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,




