• November 21, 2026

पुलिस संवाद में सुनी अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं, अनुशासन को बताया पुलिस व्यवस्था की बुनियाद

पुलिस संवाद में सुनी अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं, अनुशासन को बताया पुलिस व्यवस्था की बुनियाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा।  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य द्वारा आज जिला पुलिस बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

*परेड कमांड की* जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो ने संभाली, जबकि सेकंड इन कमान प्रशिक्षु सूबेदार श्री चुमन राम उर्वशा रहे। परेड के दौरान मार्च पास्ट, स्कॉट ड्रिल एवं टोलीवार ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन, तत्परता एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईजीपी महोदय ने अच्छी गणवेश धारण करने एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

*इसके पश्चात* आईजीपी महोदय ने रक्षित केन्द्र स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का अवलोकन कर वाहनों के रखरखाव एवं उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर शाखा, शस्त्रागार, जिम रूम सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण कर अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। साथ ही डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण करते हुए डॉग मास्टर को डॉग के खानपान, नियमित प्रशिक्षण एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार कराने के निर्देश दिए।

*वार्षिक निरीक्षण के दौरान* पुलिस संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं तथा गुजारिशों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने समस्याओं के यथोचित निराकरण हेतु संबंधित प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मनोबल एवं कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर निराकरण आवश्यक है।

*अपने उद्बोधन में* आईजीपी श्री अभिषेक शांडिल्य(भा.पु.से.) ने कहा कि अनुशासन ही पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को अनुशासन, प्रोफेशनल पुलिसिंग, टीम वर्क, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना एवं चौकी में आने वाले पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक छवि बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

*उन्होंने* पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रतिदिन योग एवं एक्सरसाइज हेतु समय निकालने तथा अपने परिवार के साथ भी पर्याप्त समय बिताने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिस सेवा एवं कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए मानसिक संतुलन, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं।

*इस अवसर पर* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय, टीम भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

*वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, आईजीपी कार्यालय दुर्ग रेंज के अधिकारी निज सहायक श्रीनिवास राव, आईजीपी रीडरी उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, एसपी रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, प्रवीण लोहले, महेंद्र भूआर्य, दीपक गर्जेलवार, महेन्द्र भुआर्य, प्रधान आरक्षक (अ) ताम्रध्वज देशमुख, रीडर-2 महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं सहायक तथा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

बेमेतरा में “स्पेशल लोक अदालत” का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा

बेमेतरा में “स्पेशल लोक अदालत” का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़…
थान खम्हरिया तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनोरा गांव में दौरा कर बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का लिया जायजा

थान खम्हरिया तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनोरा गांव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । विगत दिनों बेमेतरा ज़िले सहित समूचे प्रदेशभर में अचानक हुई बेमौसम बारिश…
अकवान चक्रवात से प्रभावित फसलों का क्षति आकलन प्रारंभ

अकवान चक्रवात से प्रभावित फसलों का क्षति आकलन प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अकवान चक्रवात के प्रभाव से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावित हुई…