• November 22, 2026

राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ की बढ़ी चमक, विधायक ललित चंद्राकर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ की बढ़ी चमक, विधायक ललित चंद्राकर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ललित चंद्राकर ने राजनीति में ऊंची छलांग लगाई है। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा में 1994 से सक्रिय ललित चंद्राकर ने संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और अथाह मेहनत के दम पर जिले स्तर की राजनीति से उठकर राष्ट्रीय राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। श्री चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है, फलस्वरूप उन्हें बधाई देने भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रविवार को उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने श्री चंद्राकर का स्वागत-अभिनंदन कर बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशियां जाहिर की। बता दें कि राज्य निर्माण के बाद ललित चंद्राकर को जिला भाजयुमो का महामंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद ललित चंद्राकर लगातार संगठन में सक्रिय रहे। जोगी सरकाार के कार्यकाल में ललित चंद्राकर ने अविभाजित दुर्ग जिले में भाजयुमो संगठन को मजबूत बनाने दमखम के साथ काम किया। खेरथा (अब दुर्ग ग्रामीण) क्षेत्र के गांव-गांव में संगठन का नेटवर्क बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। इसके बाद ललित को जिला भाजपा संगठन में महामंत्री का ओहदा दिया गया। 2023 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से विधायक की टिकट मिलने के बाद उन्होंने शानदार जीत हासिल की। उन्हें साय सरकार ने केबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग/प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उन्हें भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। ललित चंद्राकर की नियुक्ति को लेकर दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है।
निवास कार्यालय में विधायक ललित चंद्राकर का महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, निगम सभापति श्याम शर्मा, पूर्व निगम सभापति देव नारायण तांडी, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, मनोज सोनी, सतीश समर्थ, मनीष भंडारी सहित बड़ी संख्या में दुर्ग, रिसाली और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…