• November 22, 2026

15 जुआरियों के कब्जे से 9 मोबाइल सहित 2 लाख 95 हजार 800 रूपये जब्त

15 जुआरियों के कब्जे से 9 मोबाइल सहित 2 लाख 95 हजार 800 रूपये जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को* साइबर सेल सहित चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम अकलवारा में शमशान घाट के पास स्थित पुराना शासकीय भवन के अंदर रेड कार्यवाही कर 15 जुआड़ी के पास एवं फड़ से कुल नगदी रकम 2 लाख 32 हजार 800 रूपये, 09 नग एन्ड्राईड मोबाइल किमती 63,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती 2 लाख 95 हजार 800 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। जुआड़ीयों के विरूद्ध धारा 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं।

*20 नवंबर 2026 को* साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अकलवारा में शमशान घाट के पास स्थित पुराना शासकीय भवन के अंदर कुछ जुआडियान 52 पत्ती तास से रूपये पैसा हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहा हैं कि सुचना के अधार पर पुलिस टीम पहुच कर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 15 जुआडियान पकड़े गए।

*जिस पर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में* जुआ एक्ट का 01 प्रकरण दर्ज कर 15 जुआडियान 01. विकास चौबे पिता बी.पी चौबे उम्र 40 वर्ष निवासी देवकर, 02. नितेश ढीमर पिता रघुनाथ उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मोहगांव, 03. विजय कुमार साहू पिता जनक साहू उम्र 46 वर्ष, 04 मोहन सिन्हा पिता मेहतरू उम्र 32 वर्ष, 05. संतोष साहू पिता राजा राम साहू उम्र 49 वर्ष, 06. अनिल साहू पिता रमेश साहू उम्र 30 वर्ष, 07. विष्णु साहू पिता स्व. कामता साहू उम्र 32 वर्ष, 08. रामखेलावन सिन्हा पिता पदुम सिन्हा उम्र 60 वर्ष, 09. यशवंत साहू पिता सुरेश साहू उम्र 28 वर्ष, 10. खेमलाल साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष, 11. नारायण साहू पिता कामता साहू उम्र 20 वर्ष, 12. श्याम यादव पिता कृष्णा कुमार यादव उम्र 27 वर्ष, 13. रामगोपाल साहू पिता अलाल साहू उम्र 60 वर्ष सभी निवासी अकलवारा, 14. हरिशंकर मनहर पिता तुलसी राम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जामगांव, 15. टिकेश्वर साहू पिता आत्माराम उम्र 18 साल साकिन महुआभांठा थाना साजा जिला बेमेतरा के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 2 लाख 32 हजार 800 रूपये, 09 नग एन्ड्राईड मोबाइल किमती 63,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती 2 लाख 95 हजार 800 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। जुआड़ीयों के विरूद्ध धारा 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं।

*उक्त कार्यवाही में* प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी प्रभारी देवकर प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, प्रधान आरक्षक भागवत सिंह, फागेश्वर देशमुख, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय साहू, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, विनोद सिंह, इंद्रजीत पांडेय, चौकी देवकर से आरक्षक मुकेश पाल, दीनदयाल डहरिया सहित साइबर सेल एवं चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 


अकलवारा में श्मशान घाट के पास स्थित पुराना शासकीय भवन के अंदर 52 पत्ती के साथ 15 जुवाड़ी पकड़ाए, यहां एक बात तो स्पष्ट होती है कि चाहे सरकारी भवन हो, चाहे सुनसान पड़े प्राइवेट स्कूल,गोडाउन, यह सुनसान स्थान आजकल शराबी, जुवाड़ी,नशेड़ियों का अड्डा बनते जा रहे हैं, ऐसे सुनसान स्थान पर लाइट और सीसीटीवी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए ताकि कहीं कोई बड़ी वारदात,अपराध न घट सके। यदि हो तो भी कोई अपराधी बच न सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…