- November 23, 2026
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने विधायक ललित चंद्राकर का जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुर्ग में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के उपरांत एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा दुर्ग के देवतुल्य समस्त कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में जैसे ही विधायक श्री ललित चंद्राकर जी कार्यालय पहुंचे, पूरा भाजपा कार्यालय “ललित भैया जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गजमाला, पुष्पहार, पुष्पगुच्छ और पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने कहा कि –
ललित चंद्राकर जी की नियुक्ति हम सभी दुर्ग वासियों के लिए गर्व का विषय है। 1994 से संगठन के लिए समर्पित एक कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय फलक पर पहुंचा है, यह संगठन की ताकत और कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास ललित जी पर जताया है, वह पूरे दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान है।”
विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
यह सम्मान मेरा नहीं, यह दुर्ग के हर एक देवतुल्य कार्यकर्ता का सम्मान है। आप सबके आशीर्वाद, मेहनत और प्यार से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। ओबीसी समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए मैं हमेशा कार्य करता रहूंगा।”
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री श्री दिलीप साहू, श्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन, दुर्ग निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, श्री अजय तिवारी, पार्षद श्री साजन जोसफ सहित जिला के मंडल के व मोर्चा के सभी देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।




