• November 23, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं,  प्राप्त हुए 42 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं,  प्राप्त हुए 42 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

 शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

 शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प, पिता शंकरलाल के 86 वें जन्मदिन पर रोपे 86 पौधे,फोर्स फार गुड हीरोज रोमशंकर से प्रेरित होकर लिया निर्णय

पुत्रों ने पिता के जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का लिया संकल्प,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग :-पुत्रों ने हर साल पिता की जितनी उम्र उतने पौधे रोपने का…
संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संविधान रक्षा मार्च एवं वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों को लेकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व…