• November 24, 2026

गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सेलूद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम गाड़ाडीह के स्व. केजूराम वर्मा चौक में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आम जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।
श्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ केवल कांग्रेस पार्टी का अभियान नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जनआवाज है। आज लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। मतदान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी शर्त है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, युवा, मजदूर और आम जनता परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत गांव और बूथ स्तर पर है, इसलिए सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, कौशल चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला, देवकुमार निषाद, युगल किशोर आडिल, मंडल अध्यक्ष छोटू बघेल, दुलेश्वर साहू, विष्णु चंद्राकर, सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र गेडाम, अशोक मढ़रिया, विजय साहू, लुल्ली चक्रधारी, सरपंच हुकुमचंद निषाद, निर्मला बंजारे, ढालसिंह चक्रधारी, रविन्द्र यदु, रिंकू चंद्राकर, रामाधार वर्मा, भुनेश्वर निषाद, प्रेमलाल यादव, राजेश वर्मा, दुर्योधन चंद्राकर, उमेश वर्मा, वेदप्रकाश साहू, रामकृपाल यादव, पालेश्वर ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, राजेंद्र गोस्वामी, अर्जुन चंद्राकर, रूपेश भट्ट, विजय जैन, नेमचंद यादव, अनीता भंडारे, विजय कोसरे, रीता ठाकुर, तिहारु महिपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Related News

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर…
गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने गुरुद्वारा में उमड़े श्रद्धालु, दुर्ग गुरुद्वारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने की विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने घोषणा

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने गुरुद्वारा में उमड़े…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 557वां प्रकाश…
ठूंठ में तब्दील हो रहे पेड़ों को रोमशंकर ने दिया नया जीवन

ठूंठ में तब्दील हो रहे पेड़ों को रोमशंकर ने दिया नया जीवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम डुन्डेरा व जोरातराई में भिलाई इस्पात संयंत्र ( बीएसपी ) के माध्यम…