• November 25, 2026

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

धमतरी। जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के बदलते स्वरूप से परिचित कराने के उद्देश्य से 100 युवा एम्बेसडर्स एवं 10 फैकल्टी सदस्यों का रायपुर शैक्षणिक एवं औद्योगिक एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस भ्रमण में पॉलिटेक्निक, पीजी कॉलेज, सिलौटी, आमदी, कुरूद सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी प्रयोगशालाओं, स्टार्टअप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), रायपुर के एआई सेंटर एवं विभिन्न तकनीकी प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। यहां उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिली। इसके अलावा इनोव8 (Innov8), कुर्सी को-वर्किंग सेंटर, वर्की (Workie) को-वर्किंग सेंटर, बीपीओ संस्थानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने मरीन ड्राइव का भी अवलोकन किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि स्टार्टअप की शुरुआत कैसे होती है, किसी नए विचार को व्यावसायिक स्वरूप कैसे दिया जाता है और कंपनियां किस तरह अपनी सेवाओं का संचालन करती हैं। बीपीओ एवं अन्य संस्थानों में कामकाज की प्रकृति, कार्यस्थल का वातावरण, टीमवर्क, तकनीकी दक्षता, संचार कौशल तथा विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और कौशल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यह समझने का प्रयास किया कि वर्तमान समय में रोजगार के लिए किस प्रकार की पढ़ाई, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता आवश्यक है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिलना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थियों को रायपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया। एनआईटी रायपुर के एआई सेंटर और विभिन्न प्रयोगशालाओं के अवलोकन से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान की नई संभावनाओं को जानने का अवसर मिला। वहीं स्टार्टअप और बीपीओ संस्थानों में उन्होंने रोजगार की प्रकृति, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, कौशल विकास, टीमवर्क और उद्यमिता की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझा।

उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र की समझ विकसित करने में मदद मिलती है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे अपने करियर और भविष्य की दिशा का चयन अधिक स्पष्टता के साथ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी भ्रमण में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बीच की व्यावहारिक कड़ी से जोड़ना है। बड़े शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी केंद्रों और कंपनियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलने से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता पहचानने, नए कौशल सीखने और भविष्य के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा मिलेगी। अगले समूह का रायपुर भ्रमण भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार चरणबद्ध तरीके से अधिकाधिक विद्यार्थियों को ऐसे एक्सपोजर विजिट का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ग्राम मटंग में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…
गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत…
गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर…