• November 25, 2026

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और शासन की उपार्जन नीति के अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों का धान समय पर खरीदना प्राथमिकता में है, साथ ही शासन की धान खरीदी नीति के अनुसार गुणवत्ता और नियमों से समझौता नहीं किया जा सकता।

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव, शाखा खण्डसरा में दिनांक 23.11.2026 को ग्राम मजगांव निवासी कृषक नंद, पिता कार्तिक का 26.80 क्विंटल धान का टोकन था। समिति में धान लाने पर नियमानुसार परीक्षण किया गया, जिसमें धान में नमी की मात्रा निर्धारित अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत से अधिक पाई गई। जांच के समय कृषक स्वयं उपस्थित थे।

उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने बताया कि धान में नमी अधिक होने पर समिति द्वारा किसान को धान वापस ले जाकर सुखाने और पुनः लाने की समझाइश दी गई, ताकि किसान को किसी प्रकार का नुकसान न हो। गीला धान खरीदने से किसान का धान खराब होने और बाद में कटौती की समस्या उत्पन्न होती, जिससे किसान को ही आर्थिक हानि होती।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगरानी समिति द्वारा पुनः जांच कराई गई। निगरानी समिति ने भी नमी अधिक होने की पुष्टि की। इसके बावजूद किसान धान वापस ले जाने को तैयार नहीं हुए और धान समिति में ही छोड़कर चले गए।

उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ शासन की खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान उपार्जन नीति में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। इसी नीति का पालन करते हुए समिति ने धान खरीदी से इंकार किया। यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि नियमों के पालन और किसानों के व्यापक हित में लिया गया।

*धान खरीदी हेतु बनाई गई व्यवस्था*

– जिले की सभी समितियों में नमी मापक यंत्र और पारदर्शी जांच व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
– किसानों को धान सुखाने, नमी कम करने और सही समय पर टोकन कटाने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।
– किसी भी समिति में अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच की व्यवस्था की गई है।

किसान द्वारा जारी वीडियो में धनराशि मांग के संबंध में जो बात सामने आई है, इसे उप पंजीयक द्वारा गंभीरता से लिया है। उक्त आरोप की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने सभी किसानों से अपील की है कि धान को अच्छी तरह सुखाकर, नमी निर्धारित सीमा में रखकर ही समिति में लाएं। बताया गया कि किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तैयार है।

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…
किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के बदलते…