• November 25, 2026

धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान

धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

धमतरी। खेतों में मेहनत से तैयार धान की उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जिले के किसान खरीदी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। जिले में धान उपार्जन का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों को धान विक्रय की सुविधा दी जा रही है। साथ ही वास्तविक कृषि रकबे के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने के लिए रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी जारी है।
जिले में अब तक 6,694 किसानों से 23,093.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 26 नवंबर के लिए कुल 1,813 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 6,870.27 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जाना है। इससे स्पष्ट है कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है और बड़ी संख्या में किसान इस व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।
इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पक्ष रकबा समर्पण भी है। धान विक्रय के उपरांत किसानों द्वारा शेष अथवा उपयोग में नहीं आने वाले कृषि रकबे का समर्पण किया जा रहा है। अब तक जिले के 2,674 किसानों ने कुल 101.32 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। इससे कृषि रकबे के वास्तविक उपयोग के अनुरूप अभिलेखों का संधारण और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ ही टोकन के अनुसार खरीदी, उपज की गुणवत्ता, सही तौल और धान के सुरक्षित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में धान खरीदी का उद्देश्य केवल उपज का उपार्जन करना ही नहीं, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना और पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। जिला प्रशासन इसी प्रतिबद्धता के साथ खरीदी व्यवस्था के संचालन में जुटा हुआ है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। जिले में मत्स्य पालन को आजीविका, स्वरोजगार और आय संवर्धन के एक…
सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…