• November 25, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा में नवीन पुलिस चौकी का किया शुभारंभ, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रूआबांधा में नवीन पुलिस चौकी का किया शुभारंभ, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात नवीन पुलिस चौकी में नियमित पुलिस कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

नवीन पुलिस चौकी के अंतर्गत रूआबांधा बस्ती, मायानगर, एचसीएल कॉलोनी, सेक्टर क्षेत्र, एनएसपीसीएल कॉलोनी, तलपुरी ए एवं बी ब्लॉक, मंडी तथा नवनिर्माण कॉलोनी सी ब्लॉक को सम्मिलित किया गया है।

इस चौकी के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त होगी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी, जिसे क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे, पूरा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर रहे और सभी के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि भरी रहें।

इस अवसर पर विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। रूआबांधा चौकी के शुरू होने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा जनता को अपने ही क्षेत्र में त्वरित न्याय और सुरक्षा मिलेगी। प्रदेश सरकार जनसुरक्षा और सुशासन के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।

क्षेत्रवासियों ने नवीन चौकी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

विजय अग्रवाल (एसपी), शोभराज अग्रवाल (एएसपी), पूर्ण बहादुर (थाना प्रभारी), अनुपम साहू (मंडल अध्यक्ष), राजू राकेश जंघेल (नेता), दशरथ साहू (महामंत्री), शैलेंद्र साहू (प्रतिपक्ष), शीला नारखड़े (पार्षद), सारिका साहू (पार्षद), माया यादव (पार्षद), रमा साहू (पार्षद), सीमा साहू (पार्षद), सविता धवस (पार्षद), धर्मेन्द्र भगत, विधि यादव, शकुंतला दास (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), अजीत चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष), प्रेमचंद साहू, राकेश त्रिपाठी, सचिन गोस्वामी, करुणा यादव, श्वेता यादव, राजेश्वरी पसीने, प्रवीण राजपूत, जग्गू यादव, धनंजय दुबे, मुकेश पाण्डेय, के.पी. बघेल, सविता महिलांगे, खिलेश्वरी ढलेंद्री, तरसेम कौर, मोंगरा देशमुख, विशाल ठाकुर एवं विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Related News

शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी

शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित, सुचारू…
29 नवंबर से दुर्ग में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

29 नवंबर से दुर्ग में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में आगामी 29 नवंबर से 5…
बेमेतरा में अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया पर हुआ प्रचार-प्रसार कार्यक्रम, 800 छात्राओं ने लिया भाग

बेमेतरा में अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया पर हुआ प्रचार-प्रसार कार्यक्रम, 800 छात्राओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, बेमेतरा में अग्निवीर वायु…