- November 26, 2026
रायपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ में दुर्ग ग्रामीण जिला से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में 500 सौ से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल और भव्य ‘संविधान रक्षा मार्च’ गांधी मैदान से अम्बेडकर चौक तक निकाला गया। प्रदेश नेतृत्व के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण ज़िले के सभी ब्लॉकों से लगभग 500 से अधिक की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
यह ‘संविधान रक्षा मार्च’ दोपहर करीब 12 बजे रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से आरंभ होकर अंबेडकर चौक तक निकाला गया। इस विशाल मार्च में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रविन्द्र चौबे एवं पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही विधायक श्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने कदमताल किया। मार्च के दौरान दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और संविधान की रक्षा के संदेश लिखी तख्तियां थामे लोकतंत्र जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ज़िलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि “बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और हर आम नागरिक का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यह संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति को समानता, न्याय, अभिव्यक्ति की आज़ादी और मताधिकार की शक्ति प्रदान करता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इन ताकतों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से हम संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के इस संदेश को दुर्ग ग्रामीण के गांव-गांव, गली-मोहल्ले और बूथ स्तर तक ले कर गए है।
मार्च के समापन अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
संविधान बचाओ रैली में शामिल होने वालों में राजीव गुप्ता, विक्रांत अग्रवाल, निरंजन राजपूत, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्रकार, लक्ष्मी साहू, प्रकाश ठाकुर, महेंद्र निषाद, रज्जाक खान, पुष्पा यादव, बैकुंठ महानंद, कमलेश साहू, करीम खान, सुनीता चंनेवार, सुमन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अरुण साहू, मोहन साहू, राजेश्वर सोनकर, प्रमोद राजपूत, मनहरण यादव, स्नेहा डहरिया, प्रह्लाद वर्मा, डिकेन्द्र हिरवानी, प्रह्लाद साहू, संतोष बाफना, नागमणि साहू, उमेश साहू, धरम बर्रे, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, श्यामाचरण मनहर, उषा सोने, रामसूर्यवंशी, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, सरोजनी चंद्रकार, रोहित यादव, गोपी निर्मलकर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुवे।




