- November 26, 2026
करुणा, संयम, कर्मफल और अनुशासन की विद्यार्थियों को दी सीख

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
सेजेस दीपक नगर दुर्ग में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक भ्रमण संघ एवं सेजेस दीपक नगर दुर्ग के आयोजन द्वारा नेपाल केसरी राष्ट्र संत परम पूज्य डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज साहब, परम पूज्य पुनीत मुनि जी महाराज साहब और परम पूज्य शुद्धेश मुनि जी महाराज साहब का सानिध्य विद्यार्थी और शाला परिवार को प्राप्त हुआ। चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला दुर्ग के अध्यक्ष, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री अनूप गटागटजी के द्वारा गुरुदेव जी का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया गया। गुरुदेव जी ने सभी धर्मों, संप्रदायों के लोगों को जोड़कर सद्भावना और सामाजिक कार्य किए हैं। गुरूदेजी के वचनों से करुणा, संयम, कर्मफल और अनुशासन की सीख विद्यार्थी और सभी को प्राप्त हुई। गुरुदेवजी ने विद्यार्थियों को एक अच्छे इंसान का कर्म कुछ कहानियों के माध्यम से बताया। अध्यात्म को जीवन में उतार कर राष्ट्रभक्ति के महत्व को भी बताया। जापान के एक छोटे बच्चे की राष्ट्रभक्ति और एक विद्यार्थी द्वारा अध्यापक के समक्ष किसी लाइन को छोटा करने की बजाय बड़ी लाइन बनाने की सीख कहानी के माध्यम से दी। विद्यार्थी के विकास में अध्यापकों के महत्व को बताया। परम पूज्य पुनीत मुनि जी और शुद्धेश मुनिजी का स्वागत शाला के प्राचार्य श्री जे.मनोहरण, श्री कांतिलाल पारख, श्री उत्तम भंडारी, श्री किशोर जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाला की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा व्यास , सीमा सिंह , नीतू नायक, मनीषा भारती, ममता गुप्ता, दिव्या ठाकुर, सोनाली चक्रवर्ती एवं अन्य स्टाफ, दीपक नगर के पूर्व पार्षद श्री विजय जलकारे जी, श्री संदीप जी एवं जैन श्रावक भ्रमण संघ के सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्रीमती श्रुति तिवारी एवं श्री ललित करणावटजी द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. मृणाली पात्रेकर द्वारा किया गया। मंगल कामना पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




