• November 27, 2026

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा पारदर्शी उपार्जन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1,31,491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इनमें 77,603 सीमांत, 51,493 लघु तथा 2,395 दीर्घ कृषक शामिल हैं। अब तक 10,196 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। इनमें 6,236 सीमांत, 3,721 लघु और 239 दीर्घ कृषक शामिल हैं। वहीं, धान विक्रय के लिए अभी 1,21,295 किसान शेष हैं।

4,403 किसानों ने किया 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण

धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों द्वारा रकबा समर्पण की प्रक्रिया में भी सहभागिता की जा रही है। उपलब्ध अद्यतन जानकारी के अनुसार अब तक 4,403 किसानों द्वारा कुल 209.87 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। रकबा समर्पण की व्यवस्था से वास्तविक कृषि क्षेत्र के अनुरूप धान खरीदी का नियोजन करने तथा उपार्जन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।

अब तक 3,55,257.60 क्विंटल धान की खरीदी

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में 27 नवंबर तक कुल 3,55,257.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 2,73,670.40 क्विंटल मोटा धान, 40,306.40 क्विंटल पतला धान तथा 41,280.80 क्विंटल सरना धान शामिल है।

शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण 28 एवं 29 नवंबर को धान खरीदी नहीं होगी। आगामी 30 नवंबर को धान खरीदी का कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके लिए किसानों को कुल 1,912 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 7,725.08 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जाना प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, टोकन व्यवस्था के सुचारू संचालन, उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव तथा खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार अपने धान का विक्रय करें तथा खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी,9425564553 ,6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जिले में युवा उत्सव का गरिमामय आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में युवा उत्सव का आयोजन बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में…