- November 28, 2026
छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में भारतीय संविधान दिवस जोश, उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग में भारतीय संविधान दिवस जोश, उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा दुर्ग के प्राचार्य डॉ एस रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में बी एड की प्राचार्या डॉ लतिका क्रिश्चियन थी । कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब जी की प्रतिमा में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।इसके पश्चात् रॉय सर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। इसके पश्चात् अमीषा सोनी ने छात्र छात्राओं को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई । फिर कॉलेज प्रागण में बृक्षारोपण किया गया ।कार्यक्रम में अजय सिंह,एस के सिंह,एम. एस लोधी, नसरीन मैडम एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडेय सहित कृषि महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।




