• September 16, 2022

भिलाई विद्यालय में सम्मान समारोह आज और एलुमनी मीट कल

भिलाई विद्यालय में सम्मान समारोह आज और एलुमनी मीट कल

-देश भर से जुटेंगे विद्यार्थी

भिलाई। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से 1976 तक पास आउट बैच के विद्यार्थी देश के कोने-कोने से भिलाई लौट रहे हैं। इन पूर्व विद्यार्थियों की ओर से सम्मान समारोह 17 सितंबर शनिवार को भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में एलुमनी मीट 18 सितंबर रविवार को पंजाबी पैलेस सेक्टर-5 में होगा।

एलुमनी की ओर से अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल व महासचिव नरेश खोसला ने जानकारी दी कि 17 सितंबर को सुबह 11 बजे स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक गण,प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों और खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर आए स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह कोरोना काल में स्कूल से पास हुए डॉक्टर्स को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

भिलाई स्टील प्लांट की शिक्षा विभाग प्रमुख श्रीमती शिखा दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।एलुमनी साथियों द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इस आयोजन में बाहर से आने वाले पूर्व विद्यार्थियों में नरेश ग्रोवर जबलपुर, पीबी वांछी चेन्नई, गणेश खेरा दिल्ली, किशोर पटनायक मुंबई, अशोक राव पुणे, डॉ. कालिंदी श्रीवास्तव मुंबई, जेम्स जोनाथन, जॉय जॉन और अविनाश पांडेय रायपुर मुख्य रूप शामिल हैं। सम्मेलन में करीब 150 लोगो के आने की संभावना है।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…