• November 21, 2022

हनुमानजी की महाआरती में शामिल हुए विधायक, महापौर व सभापति

हनुमानजी की महाआरती में शामिल हुए विधायक, महापौर व सभापति

हनुमानजी की
महाआरती में शामिल हुए विधायक, महापौर व सभापति
दुर्ग। न्यू बस स्टैंड सायकल पार्किंग स्थल स्थित हनुमान मंदिर में सर्व कल्याण की मनोकामना को लेकर शनिवार को हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। इस अवसर पर महिला भजन मंडली कसारीडीह द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसके धुन में नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व श्रद्धा प्रकट की। महाआरती में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर
शहरवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
महाआरती उपरांत श्रद्धालुओ को
महाप्रसादी का वितरण किया गया। यह आयोजन मंदिर समिति के प्रमुख दिलेश्वर
दडसेना बग्गा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुणाल तिवारी, मंदिर के पंडित लाला महाराज, सबीन कुमार चौवडे, ऋषि यादव, महेश यादव, अजय शर्मा, राकेश तिवारी, गुरदीप सिंह भाटिया, धनेन्द्र सिंह चंदेल, संजय
डहरवाल, ऋषिकांत तिवारी, संतोष यदु, अजय सुरपाम के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…