• November 22, 2022

बेशर्म सिस्टम, हर बार लीकेज सुधारे बिना ही सड़क बना रहे, 3 महीने बाद ही सड़क पर फिर गड्‌ढे, 5 साल से ऐसा ही चल रहा

बेशर्म सिस्टम, हर बार लीकेज सुधारे बिना ही सड़क बना रहे, 3 महीने बाद ही सड़क पर फिर गड्‌ढे, 5 साल से ऐसा ही चल रहा

यह सड़क धमधा नाका के करीब स्थित जल कमल कलश से आदित्य नगर चौक की तरफ जाने वाले। जवाहर नगर के करीब इस सड़क पर एक बड़ा लीकेज पानी की पाइपलाइन पर है। इसके मेंटेनेंस के नाम पर पिछले करीब 5 साल से सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। इस बीच तीन बार सड़क बनाई जा चुकी है, जो खराब हो चुकी है। जानकारों की मानें तो इस सड़क पर कई जगह लीकेज हैं, जिन्हें बनाने के बजाए छोड़ दिया गया है। सड़क बनने की वजह से ये लीकेज पहले तो सामने नहीं आए, लेकिन अब नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी व अधिवक्ता अनिल जायसवाल ने बताया कि निदान 1100 में भी वे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। यह लीकेज एक स्थाई समस्या का रूप ले चुका है। जिसके नाम पर निगम के कुछ अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। समस्या स्थानीय निवासियों को झेलनी पड़ रही है। आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…