• November 22, 2022

सिविल लाइन रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में वेब सीरीज अनार्की की शूटिंग

सिविल लाइन रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में वेब सीरीज अनार्की की शूटिंग

सिविल लाइन रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में वेब सीरीज अनार्की की शूटिंग

तारिक खान द्वारा निर्देशित ‘अनार्की’ में तिग्मांशु धूलिया, अनिता हासनंदनी, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार कर रहे हैं काम

छत्तीसगढ़ में शूट हो रही वेब-सीरिज ‘अनार्की’ की शूटिंग रायपुर सिविल लाइन के छत्तीसगढ़ क्लब में हो रही है। निर्देशक तारिक खान द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरिज में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और अनिता हासनंदनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हो चुकी है। इसके दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी छत्तीसगढ़ में चल रही है।

राज्य की फिल्म नीति की खासियतों के बारे में निर्देशक तारिक खान और उनकी टीम को जानकारी दी गई। प्रदेश की फिल्म नीति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शूटिंग के लिए लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां कई वेब-सीरिजों की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने निर्देशक खान को भी वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए राज्य शासन की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। पिछले दिनों फिल्म न्यूटन की शूटिंग बस्तर में हुई थी जो काफी चर्चित रहे इसके अलावा सरगुजा दंतेवाड़ा में अन्य फिल्मों की शूटिंग भी हो रही है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…