• November 23, 2022

राजनांदगांव में डायलिसिस यूनिट शुरू

राजनांदगांव में डायलिसिस यूनिट शुरू

मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल राजनांदगांव में डायलिसिस यूनिट का किया शुभारंभ

सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

ट्राइसिटी एक्सप्रेस।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव (बसंतपुर) में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया।

डायलिसिस यूनिट के शुभारंभ होने से मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। शासन द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से जिला अस्पताल में 5 डायलिसिस यूनिट की स्थापना से सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीज भी लाभान्वित होंगे। डायबिटीज एवं हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा बढऩे पर यह बीमारी गंभीर हो जाती है और किडनी ठीक से कार्य करना बंद कर देती है। इस बीमारी के इलाज में काफी खर्च हो जाता है। इसी समस्या से राहत दिलाने में यह डायलिसिस यूनिट कारगर साबित होगा।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…