• November 23, 2022

बढ़त के साथ सेंसेक्स 170 अंक ऊपर, निफ्टी 18,300 के पार खुला

बढ़त के साथ सेंसेक्स 170 अंक ऊपर, निफ्टी 18,300 के पार खुला

सेंसेक्स 170 अंक ऊपर, निफ्टी 18,300 के पार खुला

ट्राइसिटी एक्सप्रेस
सेंसेक्स 170 अंक ऊपर खुला
निफ्टी 18,300 के पार खुला
मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (23 नवंबर 2022, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 170 अंक ऊपर खुला फिलहाल यह 116.73 अंकों यानी कि 0.19% की बढ़त के साथ 61,535.69 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18,300 के पार खुला और फिलहाल 35.30 अंक यानी कि 0.19% ऊपर 18,279.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (22 नवंबर 2022, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 66.57 अंक यानी कि 0.11% बढ़कर 61211.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.80 अंक यानी कि 0.08% बढ़कर 18173.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 274.12 अंक यानी कि 0.45% बढ़कर 61,418.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 84.25 अंक यानी कि 0.46% बढ़कर 18,244.20 के स्तर पर बंद हुआ था।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…