• November 23, 2022

डायरिया से 2 की मौत, 100 सेे ज्यादा बीमार

डायरिया से 2 की मौत, 100 सेे ज्यादा बीमार


भिलाई शहर के वृंदानगर, जेपी नगर, शारदापारा, संतोषी पारा और न्यू संतोषीपारा सहित कैम्प क्षेत्र के आसपास में पिछले 48 घंटों के अंदर डायरिया फैल गया है। इस मामले में हेल्थ विभाग और निगम प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। दोनों ही विभागों ने जानकारी के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते 12 वर्षीय एक बच्ची और 23 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। 100 से ज्यादा डायरिया की चपेट में हैं। अब तक डायरिया फैलने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आदर्श नगर निवासी 12 वर्षीय बच्ची बांधवी को उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शारदा पारा निवासी 23 वर्षीय कुश डेहरे को मंगलवार की आधी रात पेट दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…