• November 24, 2022

अवैध निर्माण का होगा नियमितीकरण, 14 जुलाई तक मौका

अवैध निर्माण का होगा नियमितीकरण, 14 जुलाई तक मौका

ट्राइसिटी एक्सप्रेस
आवासीय एवं गैर आवासीय अनधिकृत निर्माण का नियमितिकरण किया जाएगा। ऐसे निर्माण जो 14 जुलाई 2022 से पहले हुए हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया की जाएगी। 14 जुलाई 2023 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और स्थानीय निकाय की टीम संयुक्त रूप से जांच करेगी। अधिशासी तय करेगी और पेनल्टी वसूलने के साथ निर्माण का नियमितीकरण कर दिया जाएगा।
नए संशोधित अधिनियम के तहत अनधिकृत विकास करने वाले व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। इस अवधि में 30 दिन की वृद्धि करने का अधिकार जिला कलेक्टर को दिए गए हैं। आवेदन पत्र की प्राप्ति हेतु नगर पालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा निवेश क्षेत्र के भीतर किन्तु स्थानीय निकाय के बाहर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, दुर्ग अधिकृत किए गए हैं। वे टीम बनाकर स्थल का निरीक्षण करेंगे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…