• November 25, 2022

अस्पताल पहुंचे पाण्डेय, डायरिया से पीड़ित मरीजों से की भेंट- जाना हालचाल

अस्पताल पहुंचे पाण्डेय, डायरिया से पीड़ित मरीजों से की भेंट- जाना हालचाल

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला एवं बैकुंठधाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डायरिया से ग्रसित मरीजों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने मरीजों के परिजनों से बातचीत की एवं सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डेय ने सभी मरीजों से बारी- बारी से उनका हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ हम सबको इस बीमारी से लड़ना है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से डेंगू के मरीजों को दी जा रही उपचार सुविधाओं सहित अन्य जानकारी ली। उन्होंने सभी मरीजों और उनके परिजनों को सतर्क रहने की बात कही। तत्पश्चात उन्होंने डायरिया की वजह से मृत्यु होने पर कुश डहरिया एवं एम माधवी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी साहू, पियूष मिश्रा, भोला साहू, मदन सेन, जावेद, नवीन सिंह, जोनाथन जोना, डी. कृष्णा, अनुराग पाण्डेय, तारिक खान, रवि कुमार, जीत शर्मा, प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…