• November 25, 2022

शहर हमारा, शहर की जनता हमारी, उनसे दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बाकलीवाल

शहर हमारा, शहर की जनता हमारी, उनसे दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बाकलीवाल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

दुर्ग निगम के नए आयुक्त लक्षमण तिवारी के प्रभार में आने के बाद अतिक्रमणकर्ताओं पर कार्रवाई तेज हो गई है। तिवारी प्रशिक्षु आईएएस हैं। पिछले दिनों गांधी चौक पर व्यापारियों के साथ उनके विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ। व्यापारियों ने इस मामले में आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत भी की। इस मामले में महापौर बाकलीवाल ने कहा है किया कि कार्रवाई को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। नियमत: पहले नोटिस जारी किया जाए, जुर्माना कार्रवाई की जाए। बाकलीवाल ने कहा कि शहर हमारा है, जनता हमारी है। जवाबदेही भी हमारी है। ऐसे में उनसे दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अधिकारी नियमत: कार्रवाई करें। अनावश्यक किसी को परेशान न करें। हम कार्रवाई के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो तरीका अपनाया गया है, वह गलत है। शहर की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दुर्ग शहर हमेशा से शांत शहर रहा है, यहां आपसी भाईचारा काफी मजबूत है। कुछ लोग इसे अनावश्यक बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…